सीएचसी लालड़ू में शुरू किया सफाई अभियान, गड्ढों को मिट्टी से भरा
लालड़ू| सीएचसीलालडू में मंगलवार को एसएमओ लालडू डाॅ. प्रिंस सोढ़ी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत लालडू के प्रधान बुल्लू राणा की मदद से शुरू किए गए इस अभियान में नगर पंचायत के 50 के करीब सफाई वर्कर्स पे अस्पताल की बिल्डिंग के आसपास गंदगी के ढ़ेरों को उठाया तथा पानी से भरे गड्ढों को मिटटी से भरा गया। डाॅ. सोढ़ी ने कहा कि आसपास के लोगों तथा मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में यह सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होनें इलाकानिवासियों से भी अपील की कि वे अपना आस पड़ोस साफ रखें ताकि बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने इस मौके पर सफाई अभियान में सहयोग देने वाले स्थानीय लोगों तथा नगर पंचायत का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर पार्षद रघुबीर जूनेजा, रूप सिंह राणा, जगतार सिंह राठी, घन्शाम दास बंटी, मास्टर मोहन लाल समेत अस्पताल स्टाफ भी मौजूद था।