एमसी की अंबेस्डर कार और अन्य वाहनों की कीमत 25.70 रुपए प्रति किलो
एमसीकी अंबेस्डर कार, जीप्सियाें अन्यों वाहनों की कीमत है मात्र 25.70 प्रति किलो। एमसी के स्टोर में जितने भी विभागों के पुराने सरकारी वाहन खड़े थे, उनकी ऑक्शन करके उन्हें 25.70 प्रति किलो के हिसाब से बेचा गया है। यह ऑक्शन मंगलवार को एमसी ऑफिस के स्टोर में दोपहर करीब 1 बजे हुई थी। ऑक्शन में पंजाब भर से पार्टियां आई थीं। एमसी ने ऑक्शन में कुल 15 वाहन रखे थे, जिनकी नीलामी की जानी थी।
ये सभी वाहन 25.70 रुपए प्रति किलो के हिसाब से लुधियाना की एक पार्टी को बेचे गए हैं। एमसी के स्टाेर में पिछले काफी समय से यह सारे वाहन बेकार ही पड़े हुए थे। जिस कारण एक तो स्टोर में काफी जगह घिरी हुई थी। इसके अलावा बहुत लंबे समय से वाहन खड़े हाेने से बरसात के दिनों में बीमारिया फैलने का भी डर बना हुआ था।
19.80रुपये प्रति किलो से शुरू हुई थी बोली: इसऑक्शन में एमसी द्वारा कुल 15 वाहन बेचने के लिए रखे गए थे। इसका रैड मंगलवार के लोहे के रेट से शुरू किया गया था। मंगलवार को लोहे का रेट 19.80 रुपए किलो था, इसलिए ऑक्शन का रिजर्व प्राइज भी 19.80 रुपए प्रति किलो रखा गया। उसके बाद ऑक्शन 25.70 रुपए प्रति किलो पर जाकर फाइनल हुई। यह रेट लुधियाना की पार्टी ने लगाया था। लुधियाना से ये वाहन लेने आए जगदीश लाल ने ऑक्शन के दौरान सबसे ज्यादा रेट लगाकर 15 वाहनों को खरीदा।
येवाहन हुए नीलाम
-अंबेस्डरकार, जीप्सी, रोड रोलर, ट्रक
-स्विपिंग मशीन, थ्री व्हीलर, फायर टेंडर।
एमसी ऑफिस में पिछले कई सालाें से खड़े पुराने वाहनों ने घेर रखी है काफी जगह। फोटो भास्कर
आॅक्शन होने से जहां स्टोर में जगह बनेगी वहीं दूसरी तरफ एमसी को रेवेन्यू भी आएगा। जो शहर के विकास में काम सकता है। एमसी ने काफी लंबे समय के बाद वाहनों की ऑक्शन करवाई है। जबकि एमसी को समय समय पर कबाड़ बन चुके वाहनों की ऑक्शन करवा देनी चाहिए, क्योंकि शहर में जो एंटी एंक्रोचमेंट मुहिम चलाई जा रही है उसमें जो एमसी की टीम सामान उठाती है, वह स्टोर में रखने में काफी परेशानी होती है।
एमसी के स्टोर में पहले से ही काफी रश पड़ा हुआ है। ऊपर से कई सालों से यह कबाड़ बने हुए वाहन वहां पड़े हुए थे, जो बिना मतलब स्टोर का रश बढ़ा रहे थे। लेकिन अब यह सारा स्क्रैब सोमवार तक स्टोर से हटवा कर पार्टी के साथ लुधियाना भेज दिया जाएगा। जिसके साथ एक तो स्टोर में जगह बनेगी। साथ ही आने वाले बरसात के दिनों में बीमारियां फैलने का डर भी कम होगा। नहीं तो पहले बरसात के दिनों में पुराने वाहनों से बिमारियों को खतरा बना रहता था।
ऑक्शन के बारे में जानकारी देते हुए एमसी के अधिकारी अवतार सिंह कलसियां ने बताया कि अभी लुधियाना की पार्टी ने ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली लगाकर वाहन खरीदें हैं। उन्होंने बताया कि अभी इन सब वाहनों का वेट किया जाएगा। उसके बाद ही 25.70 रुपए के हिसाब में पैसे केल्कुलेट किए जाएंगे और उस हिसाब से ही बिल बनाकर पार्टी से पैसे वसूले जाएंगे।