एयरपोर्ट रोड तैयार, बिजली होने से रुकी कनेक्टिविटी
मनोज जोशी | मोहाली manoj.joshi1@dbcorp.in
ग्रेटरमोहाली एरिया डेवलमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से लोगों को एयरपोर्ट के लिए स्मूथ कनेक्टविटी देने के लिए जो एयरपोर्ट मार्ग बनाया गया है, उसका करीब तीन किलोमीटर एरिया पिछले एक साल से बनकर तैयार है। अब इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें भी लग चुकी हैं, लेकिन इन लाइट्स को बिजली का कनेक्शन मिलने के कारण यह रोड आम लोगों के लिए अभी तक नहीं खोली जा रही है। यानी इसे हाईवे से कनेक्ट नहीं किया जा रहा है। इस मार्ग के खुलने से लाेगों को जहां आसानी होगी, वहीं शहर में ट्रैफिक रश भी कम होगा। शहर के लोग इस एयरपोर्ट रोड के खुलने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, ताकि हाईवे से कनक्टिविटी मिलने से इस रोड का इस्तेमाल कर उन्हें कहीं भी आने-जाने में आसानी हो सके।
एयपोर्ट रोड को चालू करने के लिए गमाडा के अधिकारियों पर काफी प्रेशर बना हुआ है, जिसके चलते करीब डेढ़ महीना पहले इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया गया। यह काम अब पूरा कर लिया गया है। पूरे मार्ग पर इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-8 से लेकर नॉर्थ कंट्री माॅल तक स्ट्रीट लाइट लगा दी गई है, लेकिन अभी तक इन लाइट्स को बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है।
गमाडा से टावर हटाने की फीस लेने के बाद पंजाब जेनरेशन कॉर्पोरेशन की ओर से इस मार्ग के एक साइड के बीच में खड़ा हाईटेंशन वायर का टावर भी हटा दिया गया है, जिस जगह को ठीक कर अब वहां सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 से लेकर खरड़-मोहाली हाईवे तक का एयरपोर्ट रोड करीब एक वर्ष से तैयार पड़ा है। इस रोड पर स्ट्रीट लाइट होने के कारण तथा मार्ग के रास्ते में एक हाईटेंशन वायर का टावर लगा होने के कारण यह मार्ग एक साल से बंद पड़ा था। इस मार्ग पर दो पुल भी बनाए गए थे, मगर रोड को अभी तक हाईवे से नहीं जोड़ा गया।
{चीफ इंजीनियर का पद खाली होने के कारण ठेकेदार को नहीं अलॉट हुआ काम
रोड चालू करने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कनेक्शन का काम करवा दिया जाएगा। रोड को चालू करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
-एकेसिन्हा, सीए, गमाडा
बिजली कनेक्शन मिलने के बाद इस रोड पर स्ट्रीट लाइट्स जल जाएंगी। ऐसे में जहां शहर की ब्यूटीफिकेशन सुधरेगी और वहां पर से आने जाने लोगों को सहूलियत मिलेगी। वहीं, गमाडा द्वारा रोड भी चालू कर दी जाएगी। बता दें कि गमाडा द्वारा करोड़ों की लागत से यह सिक्स लेन रोड बनाई गई है।
जो काम कनेक्शन देने के लिए ठेकेदार को दिया गया है, उसकी मंजूरी चीफ इंजीनियर द्वारा की जानी है। गमाडा का चीफ इंजीनियर का पद विगत डेढ़ महीने से खाली है। जिस पर कोई चीफ इंजीनियर नहीं लगाया है। जब तक यह पद पूरा नहीं होता, तब तक यह काम चालू होना नामुमकिन है। इस कनेक्शन के लिए ठेकेदार ने पोल तक लगा दिए हैं।
टावर की जगह सड़क बनाने और स्ट्रीट लाइट लगने के बावजूद सड़क को चालू नहीं किया जा रहा है, जिसका कारण यह है कि इन स्ट्रीट लाइट्स को भी बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। जिस ठेकेदार को कनेक्शन का ठेका दिया गया है। उसे यह काम अलॉट नहीं हो सका है।
हाईटेंशन वायर का टावर भी हटा