पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहाली. साइकिलोंपर सवार होकर आगे हैंड मेड्स ‘नो पॉल्यूशन’ ‘मेक

मोहाली. साइकिलोंपर सवार होकर आगे हैंड मेड्स ‘नो पॉल्यूशन’ ‘मेक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली. साइकिलोंपर सवार होकर आगे हैंड मेड्स ‘नो पॉल्यूशन’ ‘मेक मोहाली पॉल्यूशन फ्री’ जैसे स्लोंगंस लिख नारे लगाकर लोगों को जागरुक कर रहे स्टूडेंट्स के जज्बे को हर कोई सलाम रहा रहा था। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाॅजी, फेस 2 के स्टूडेंट्स द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स की ओर से यह प्रयास आम लोगों को मोहाली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया। रैली का उद्घाटन मोहाली के डीसी दिलजीत सिंह मांगट द्वारा किया गया। एडीसी मोहाली पूनमजीत कौर एसडीएम लखमीर सिंह उपस्थित थे। यह रैली ज्ञान ज्योति कैंपस से शुरू होकर डीसी आॅफिस से होते हुए फेस 6 फेस 2 की मार्केट से होते हुए वापस कैंपस में आकर खत्म हुई। रैली में छात्रों ने बैनर लगाए हुए थे, जिन पर मोहाली को प्रदूषण मुक्त करने और सप्ताह में एक दिन कार की जगह साइकिल का उपयोग करने के संदेश लिखे हुए थे। -फोटो भास्कर

खबरें और भी हैं...