पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद ए आजम भगत सिंह पंजाब गेम्स 14 से

शहीद-ए-आजम भगत सिंह पंजाब गेम्स 14 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार की ओर से करवाई जा रही शहीदे आजम भगत सिंह पंजाब गेम्स की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। प्रशासन ने 6 दिन तक चलने वाले इस राज्यस्तरीय मुकाबलों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह जानकारी एडिशनल डिप्टी कमिशनर भूपिंदर सिंह ने सेक्टर-63 स्थित मल्टीपर्पज स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेने के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को ईमानदारी से ड्यूटी निभाने की हिदायते दी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें विभिन्न मुकाबलों में भाग लेेंगी। इनमें तैराकी, टेबल टेनिस, हॉकी के मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तैराकी और हॉकी के मुकाबले उक्त स्टेडियम में ही होंगे, जबकि टेबल टेनिस के मुकाबले सेक्टर-78 के स्टेडियम में खेले जाएंगे। एडीसी ने बताया कि मुकाबलों के उद्घाटन 19 फरवरी सुबह 10.30 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम किया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा मुख्य मेहमान मौजूद होंगे। वहीं, मुकाबलों के समापन समारोह में संसदीय सचिव उद्योग एनके शर्मा शिरकत करेंगे। एडीसी ने बातया कि खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने का इंतजाम प्रशासन की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम लामीर सिंह, जिला खेल अफसर करतार सिंह, जिला शिक्षा अफसर मेवा सिंह सिद्धू, एक्सईएन नगर निगम नरेंदर सिंह सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

14 फरवरी से शुरू होने वाली गेम्स के बारे में डिस्कशन करते हुए खेल विभाग के अिधकारी।

खबरें और भी हैं...