प्रधान बलजिन्द्र कौर ने पार्षद पर लगाया अपशब्द बोलने का आरोप
नयागांव | नगरपंचायत की प्रधान बलजिन्द्र कौर ने पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, मोहाली के डीसी मांगट और जिला मोहाली के पुलिस अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी है कि नयागांव के वार्ड-3 के पार्षद गुरबचन सिंह, वार्ड-9 के पार्षद शाम लाल और अकाली नेता कुलदीप सिंह सिद्धु आदर्श नगर के ब्लोसम स्कूल के पास जोहड़ तालाब पर कब्जा कर रहे थे। नायब तहसीलदार वीरेंद्र धूत को मौके पर बुलाया गया। ये देखकर पार्षद गुरबचन सिंह अपशब्द बोलने लगे।