8वीं क्लास की असमरित कौर ने ताइक्वांडो में जीता सिल्वर मेडल
खरड़ | स्थानीयलारेंस पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा असमरित कौर ने 3 से 7 फरवरी को पुणे में हुई 61वीं राष्ट्रीय खेलों में ताइक्वांडो मुकाबलों में चांदी का तगमा जीत कर पंजाब राज्य के साथ-साथ जिला मोहाली, अपने माता पिता तथा स्कूल का नाम रोशन किया है। असमरित के पिता भूपिंदर सिंह तथा माता कुलविंदर कौर ने बताया कि असमरित कौर ने तेलंगाना तथा हरियाणा आदि राज्यों की खिलाड़ियों को हरा कर यह मुकाबला जीता है। इस मुकाबले में सोने का तगमा भी चंडीगढ़ की ही एक लड़की ने जीता है। असमरित कौर ने बताया कि उसकी इच्छा कड़ी मेहनत करके अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने की है।