रात को दुकान में घुसा चाेर, पड़ोसी ने पुलिस को सौंपा
वीरवारदेररात करीब ढाई बजे गांव गोधाना में स्थित अमन क्लिनिक पर एक युवक ताले तोड़ कर घुस गया। अभी चोर दुकान में घुसा ही था कि वहां से गुजर रहे एक रूपिंदर सिंह उर्फ बब्बू नाम के युवक ने उसे देख लिया। बब्बू ने साथ के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके इसकी जानकारी दी और साथ ही बगल के सर्विस स्टेशन वालों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनके साथ वाले क्लिनिक में चोर घुस गया है। जिसपर रविंदर सर्विस स्टेशन वालों ने मिल कर उस युवक को पकड़ लिया। इतने में वहां पर पुलिस पार्टी भी पहुंच गई। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत ने पुलिस द्वारा की गई जांच में बताया कि वह दुकान में चोरी करने की नियत से घुसा था लेकिन वह पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के तहत केस दर्ज कर लिया पुलिस ने आरोपी को शनिवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।
पहलेपुलिस को किया फोन फिर खुद दिखाया साहस: रातसे समय वहां से गुजरते हुए हरप्रीत ने जब देखा कि क्लिनिक में कोई घुसा हुआ है तो उसने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाकर मामले की जानकारी दी। उसके बाद उसे लगा कि कहीं जब तक पुलिस आए तब तक वह चोर भाग जाए इसलिए उसने उसके बाद साथ लगने सर्विस स्टशेन वालों काे चोर के बारे में बातया और फिर हरप्रीत ने सर्विस स्टेशन वालों के साथ मिलकर चोर को वहीं दबोच लिया। चोर को तब तक दबोचे रखा जब तक पुलिस नहीं गई। जब पुलिस पार्टी आई तो चोर को उनके हवाले कर दिया गया।