पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर दुकान के बरामदे में इंक्रोचमेंट, नगर निगम के अफसरों को नहीं कोई परवाह

हर दुकान के बरामदे में इंक्रोचमेंट, नगर निगम के अफसरों को नहीं कोई परवाह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरको इंक्रोचमेंट फ्री बनाने के लिए भले ही नगर निगम के अधिकारी आए दिन दावा करते हैं, लेकिन शहर का जो असल हाल है, उसे देखकर ऐसा कुछ नहीं लगता। जानकारी के मुताबिक अन्य फेजों सेक्टरों की मार्केटों में शाम के समय में रेहड़ी-फड़ी लगती है, लेकिन शहर की प्राइम लोकेशन में सुबह से ही रेहड़ी-फड़ी वालों के अवैध कब्जे लगने शुरू हो जाते है। शहर की सबसे पॉश इलाके की मार्केट फेज-5 के दुकानदार इंक्रोचमेंट से काफी परेशान हैं। फेज-5 की मार्केट में हर जगह अवैध कब्जे दिखाई देते हंै, जिसकी ओर निगम के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि इंक्रोचमेंट को लेकर निगम का तहबाजारी विंग पूरी तरह से बेपरवाह है।

व्यापारमंडल भी इंक्रोचमेंट के खिलाफ: व्यापारमंडल के प्रधान कुलवंत सिंह चौधरी ने बताया कि उन्होंने ने भी कई बार निगम कमिश्नर को इंक्रोचमेंट के प्रति कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखे है, लेकिन उस पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मार्केट के दुकानदारों का कहना है उनके इलाके में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले तहबाजारी विंग की गाड़ी के आने से पहले ही अपनी रेहड़ियां उठाकर छिप जाते है। उसके बाद जब गाड़ी चली जाती है तो फिर दोबारा से रेहड़ी फड़ी वाले अपने अड्डे पर कब्जा कर लेते है और कारोबार करने लग जाते हैं।

निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि इंक्रोचमेंट कैसी भी हो, वह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम के तहबाजारी विंग काे शहरभर से इंक्रोचमेंट हटाने के निर्देश दिए हुए है। सभी फेजों की मार्केटों से इंक्रोचमेंट हटाई जाएगी।

फेज-5 की मेन मार्केट में बरामदों के साथ साथ हर जगह इंक्रोचमेंट और रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा देखने को मिलता है। मार्केटों के शोरूमों के बाहर बरामदों, फुटपाथों, पार्किंग एरिया बैकसाइड में सुबह से लेकर देर शाम तक रेहड़ी वालों का अवैध कब्जा रहता है। मार्केट की हर जगह पर सुबह दस बजे से स्ट्रीट फूड्स की रेहड़ियां फड़ियां आदि लग जाती है। अवैध कब्जों का यह हाल पिछले कई सालों से ऐसे ही है और दिन रात यह कब्जे लगे रहते है। मार्केट के शोरूमों के दुकानदारों का कहना है कि रेहड़ी-फड़ी वालों को मार्केट में इंक्रोचमेंट करने के लिए मना भी किया गया है, लेकिन निगम की मिली भगत से रेहड़ियां लग जाती हैं। इससे मार्केट में आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।

फेज-5 की मार्केट में दुकानदारों ने बरामदों में कर रखी है इंक्रोचमेंट। इससे मार्केट में आने वाले लोगाों को बरामदों में चलने के लिए नहीं मिलती जगह।

खबरें और भी हैं...