पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग से रेप करने वाले नाबालिग को कोर्ट ने सुनाई 3 साल कैद की सजा

नाबालिग से रेप करने वाले नाबालिग को कोर्ट ने सुनाई 3 साल कैद की सजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माेहाली| नाबालिगसे रेप करने वाले नाबालिग लड़के को मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है। फैसला ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास आशीष साल्दी की कोर्ट में सुनाया गया। यह केस करीब दो साल से चल रहा था। कोर्ट ने प्रॉसिक्यूशन की ओर से पेश किए गए सबूतों बयानों को सही माना। बता दें कि अगस्त 2014 में शिकायतकर्ता पीड़ित नाबालिग के पिता ने फेज-1 पुलिस थाने में शिकायत दी थी। इसमें कहा गया था कि 19 अगस्त 2014 को उनकी बेटी गांव मोहाली में सिलाई सीखने जाती थी। रोज शाम पांच बजे तक घर जाती थी, लेकिन उस दिन वह देर रात तक नहीं आई। पिता की कम्प्लेंट पर जांच की गई तो नाबालिग लड़के के साथ पाई गई। इसके बाद लड़के पर रेप का केस दर्ज कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...