पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुनवाई टली, शिकायतकर्ता ने कहा डिफेंस कोर्ट में बेतुकी याचिकाएं कर रहा है दायर

सुनवाई टली, शिकायतकर्ता ने कहा- डिफेंस कोर्ट में बेतुकी याचिकाएं कर रहा है दायर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली|एडवोकेट अमरप्रीतमर्डर केस की सुनवाई शुक्रवार को मोहाली जिला अदालत में हुई। पुलिस ने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज की कोर्ट में केस के सभी आरोपियों को पेश किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाईकोर्ट द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मांग को खारिज करने के बाद सेशन कोर्ट में आगे सुनवाई होनी थी, लेकिन किसी वजह से केस की सुनवाई टल गई। केस के शिकायतकर्ता मंजीत सेठी ने कोर्ट में एक अर्जी भी लगाई, जिसमें उन्होंने बताया कि डिफेंस की ओर से बिना वजह से केस को लंबा खींचने के लिए बेतुकी याचिकाएं डाली जा रही हैं। ये गलत है और उससे कोर्ट का समय भी बर्बाद हो रहा है। कोर्ट ने मामले की कार्रवाई करते हुए केस की अगली सुनवाई 23 फरवरी की तय कर दी।

खबरें और भी हैं...