बच्चे की रुचि के विपरीत प्रेशर बनाएं पेरेंट्स
फेज-7स्थित आईसीएआईआई इंस्टीट्यूट में रविवार को पहली बार रीजन के बेहतरीन शिक्षक एक जगह इकट्ठे हुए। यहां टीचर्स ने बाहर से सेमिनार में आए पेरेेंट्स स्टूडेंट्स के सवालों के केवल जवाब दिए, बल्कि उनको बताया कि उनको 10वीं के बाद आगे की स्टडी कैसे करनी चाहिए और कौन से स्ट्रीम में जाना चाहिए। सेमिनार मेंे आईसीएआईआई के प्रेंसिडेंट एचएस पसरीजा ने बाहर से आए आईआईटी, मेडिकल नॉन मेडिकल टीचर्स बच्चों के पेरेंट्स को आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके इंस्टीट्यूट की तरफ से यह प्रयास किया गया है कि पेरेंट्स को उनके बच्चों की हायर स्टडी के लिए किसी प्रकार की परेशानी उठानी पड़े, इसलिए आईसीएआईआई ने सबके लिए एक प्लेटफाॅर्म तैयार कर दिया है। इस सेमिनार में जहां शिक्षकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं 100 से अधिक पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ लेकर आए हुए थे।
टीचर्स ने इस सेमिनार में पेरेंट्स के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हर पेरेंट्स को देखना चाहिए कि उनके बच्चे की रुचि किस ओर है। जिस ओर रुचि हो, उसी फील्ड में एडमिशन करवाएं। ऐसा हो कि बच्चा पढना बॉयोलाॅजी चाहता हो और पेरेंट्स उसको नॉन मेडिकल में डाल दें या किसी और विषय में डाल दें। दूसरा अपने आपसास बढ़िया संस्थान देेखें, क्योंकि आजकल पढ़ाई कम और दुकानदारी ज्यादा हो रही है। इस मौके पर आईसीएआईआई के प्रेसिडेंट एचएच पसरीचा ने कहा कि इस इंस्टीट्यूट काे इसी कारण ध्यान में रखकर बनाया गया है।