मंदिर में चोरी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा, मंदिर कमेटी ने ही छुड़ाया
भगवानके घर को ही लूटने की नियत से एक चोर फेज-6 के काली माता मंदिर में शनिवार देररात घुस गया। चोर इतना शातिर था कि वह रात के समय पहले मंदिर में दीवार फांदकर घुस गया। उसके बाद उसने मंदिर में बनाए गए पुजारियों सेवादारों के कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, ताकि कोई उठ कर बाहर सके। सबको कमरों में बंद करके चोर ने मंदिर के गल्ले तोड़ने शुरू किए। चोर ने एक-एक करके मंदिर के तीन गल्ले तोड़ दिए और उनमें से सारे पैसे निकालकर एक थैले में भर लिए। जब चोर फरार हो रहा था ताे मंदिर में किसी के होने की भनक पुजारी पुरुषोत्तम दत्त को लग गई। इस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल करके सूचना दी, जिस पर चंद मिनटों में पीसीआर टीम मौके पर पहंुच गई और उन्होंने भागते हुए चोर को पकड़ लिया। पीसीआर की ईको 1 से काॅन्स्टेबल लवकेश कुमार हेड काॅन्स्टेबल रमेश कुमार ने चोर को थाना फेज-1 के हवाले कर दिया।
नोटोंका भरा थैला किया बरामद: पीसीआरपार्टी ने जब चोर काे गिरफ्तार किया तो उसकी पहचान इश्वरी दत्ता निवासी धनास के रूप में हुई। पुलिस ने उससे एक थैला रिकवर किया, जो नोटों से भरा हुआ था। पुलिस पार्टी आरोपी को अपने साथ थाना फेज-1 ले गई और उसे थाना पुलिस के हवाले किया, लेकिन हैरत की बात यह रही कि आरोपी को सुबह छुड़वा लिया गया। एसएचओ सुखविंदर सिंह थाना फेज-1 ने बताया कि मंदिर कमेटी ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। उन्होंने कहा था कि आरोपी उनकी जान-पहचान का है। वे खुद ही उसके साथ समझौता कर लेंगे। वे मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते, इस लिए चोर को छोड़ दिया गया था।
पीसीआरकी मेहतन पर फिरा पानी: मंदिरमें चोर की सूचना पाते ही ईको 1 पीसीआर जिसमें कांस्टेबल लवकेश कुमार हेड कांस्टेबल रमेश कुमार थे, चंद मिनटों में मौके पर पहुंचे। जैसे ही पीसीआर मौके पर आई तो उस समय चोर मंदिर के बाहर की तरफ चुका था। उसने वहां से भागना शुरू किया। लेकिन पीसीआर कर्मियों ने उसका पीछा किया और एक किलोमीटर उसका पीछा करने के बाद उन्होंने चोर को नोटो वाले थैले के साथ धर लिया। लेेकिन पीसीआर की मेहतन पर उस समय पानी फिर गया, जब मंदिर कमेटी ने ही चोर को छुड़वा लिया।