न्यू चंडीगढ़ की चमक बने
फीट ऊंचे पेड़
देशग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथाॅरिटी (गमाडा) की ओर से न्यू चंडीगढ़ की ब्यूटीफिकेशन के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसमें खजूर के पेड़ अहम भूमिका निभा रहे हैं। मार्ग के बीचोबीच लगे इन खजूरों के पेड़ों को देखकर एक बार ऐसा अहसास होता है मानो साउदी अरब पहंुच गए हों। गमाडा की 200 फुट चौड़ी इस रोड की ब्यूटीफिकेशन को 10 फीट ऊंचे ये पेड चार चांद लगा रहे हैं। गमाडा की ओर से न्यू चंडीगढ़ में ऐसे 200 पेड़ लगाए गए हैं।
छोटेपेड़ों की जगह बड़े का ट्रेंड
सड़कोंको सुदंर बनाने के लिए पहले समय में हैज छोटे पौधे लगाए जाते थे, लेकिन अब समय के अनुसार हैज छोटे सुंदर पौधों को इन खजूर या पाम के पेड़ों से रिप्लेस कर दिया गया है। न्यू चंडीगढ़ के इस एरिया में खजूर के पेड़ ही लगाए गए हैं। एक कतार में दूर-दूर तक लगे यह पेड़ सभी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
न्यू चंडीगढ़ की सड़कों से लेकर पूरे क्षेत्र की ब्यूटीफिकेशन पर गमाडा की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ब्यूटीफिकेशन के अलावा न्यू चंडीगढ़ में बड़ी-बड़ी कंपनियां भी रही हैं। यहां मेडिसिटी में बड़े-बड़े अस्पताल बनाए जा रहे हैं। आने वाले समय में न्यू चंडीगढ़ को और ब्यूटीफाई किया जाएगा।
मोहाली। न्यूचंडीगढ़ में लगाए गए खजूर के ये पेड़ यूपी के गजरौला से लाए जाते हैं। इनकी कीमत हाइट के अनुसार 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपए के बीच है। इन्हें लगाने और मेंटेन करने के लिए गमाडा ने क्षेत्र की कंपनियों को जिम्मा दिया हुआ है। गमाडा का हाॅर्टिक्लचर विभाग इन पेड़ों की मॉनीटरिंग का काम ही करता है, जबकि संबंधित कंपनियों की तरफ से ही ये पेड़ लगाए जाते हैं और इनकी मेंटीनेंस भी की जाती है। फोटोगीतांश गौतम