हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट से पहले स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस
मोहाली | शहीद-ए-आजमभगत सिंह के नाम पर करवाए जाने वाले खेल मुकाबलों को लेकर युवा खिलाड़ियों में नया जोश और देश प्यार की भावना पैदा होगी। सरकार की ओर से खेलों को उत्साहित करने के इस प्रयास से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मिलेंगे। यह विचार सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदुमाजरा ने रविवार को शहर के इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में शहीद आजम भगत सिंह गेम्स का उद्घाटन करते हुए कहे। पंजाब के 22 जिलों के खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के खेल मुकाबलों में हिस्सा लिया। उद्घाटनी समारोह के दौरान स्टूडेंट्स की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी मोहाली डीएस मांगट ने कहा कि पंजाब भर से करीब 800 खिलाड़ी पहुंच रहे है। 19 फरवरी तक चलने वाले इन खेल मुकाबलों के मैच शहर के विभिन्न स्पोर्टस सेंटरों में आयोजित किए जाऐंगे। इस मौके पूर्व सांसद हरियाणा चौधरी सुरिंदर बरवाला सहित कई अन्य लोग पहुंचे। जिला खेल अफसर करतार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग पहुंचे हुए थे।