डेंटल चेकअप कैंप में 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स के दांत चेक किए
मोहाली | खालसाकाॅलेज (अमृतसर) आॅफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज फेस-3ए में डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के 100 से भी ज्यादा स्टूडेंट्स के दांतों की जांच माहिर डाक्टरों की टीम द्वारा काॅलेज प्रिंसिपल की देखरेख में की गई। यह कैंप डाॅक्टर मनप्रीत कक्कर और उनकी टीम की मदद से सफल बनाया गया। इस दौरान कैंप में उपस्थित डाॅक्टरों ने स्टूडेंट्स को जहां दांतों की उचित देख भाल और अनेकों दांत संबंधित बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है, के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इतना ही जिन विद्यार्थियों के दांतों की समस्या ज्यादा थी उन्हें इलाज करवाने के लिए उचित परामर्श भी दी गई।