2 लाख का सोना खरीदने पर पैन कार्ड दिखाने की शर्त हो रद्द
मोहाली | जिलामोहाली के ज्वेलर्स बुधवार काे देश भर में चल रही ज्वेलर्स हड़ताल को समर्थन देते हुए मोहाली में भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान पुरे जिले में ज्वेलर्स ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। इस दौरान ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्बजीत सिंह पारस ने बताया कि पहले 5 लाख तक का सोना खरीदने पर पेन कार्ड दिखाना पड़ता था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसे कम करके दो लाख रुपए कर दिया गया है। पारस ने कहा यह केंद्र सरकार की ज्वेलर्स के साथ धक्केशाही है। उन्होंने कहा कि अगर एक सर्वे के हिसाब से देखा जाए तो पुरे देश में सिर्फ 14 फीसदी लोगों के पास ही पेन कार्ड है। उन्होंने कहा कि वैसे भी सोने के गहनों के रेट बढ़ने की वजह से दो लाख रुपये में बहुत कम गहने आते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सराकर इस प्रकार के नियम बना कर ज्वेलर्स से साथ अन्याय कर रही हैं।