पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुर्म मनवाने के लिए सोहाना थाना पुलिस ने किया थर्ड डिग्री टाॅर्चर

जुर्म मनवाने के लिए सोहाना थाना पुलिस ने किया थर्ड डिग्री टाॅर्चर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभीभी दिमाग से वो पांच घंटे भुलाए नहीं भुल रहे जिनमें पुलिस वाले हमेंं बुरी तरह पीट रहे थे और हमे थर्ड डिग्री टार्चर दे रहे थे। हम सबको डंडों से पीटा गया उसके बाद सबको अकेले अलग रूम में लेजाकर नंगा करके तीन-तीन पुलिस वालों ने शराब की बोतलें हाथ में लेकर हमारी जमकर पिटाई की। पुलिस हमें झूठी वारदातें मनवाने के लिए दबाव बनाती रही जो की हमने कभी की ही नहीं। यह थर्ड डिग्री टार्चर पंजाब के अति आधुनिक जिले मोहाली के थाना सोहाना में किया गया। यह कहना था गांव टंगोरी के उन आठ युवकों काे जिन्हें की सोहाना थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को शक के बिन्हां पर गांव टंगोरी के ही एक ढाबे के पास से उठाया था। इस थर्ड डिग्री की सच्चाई यह है कि जब युवक कुछ भी माने तो उनके गांव टंगोरी के सरपंच को इनके बारे में पूछा गया। इस मामले में सबसे बड़ी चौकाने वाली बात यह है कि जिस एसएचओ ने थर्ड डिग्री किया उसने भी यहीं कहा कि लड़के शक के आधार पर पकड़े थे। युवकों ने बताया कि पिटाई करने के बाद पुलिस कर्मी बोलते थे वह इलाके में हुई लूटपाट की वारदातों के बारे में मान जाए तो उन्हें नहीं मारा जाएगा।

पीड़ित युवक रोशन, जरनैल, बिल्ला, दलबीर, गुरजंट, बंटी, हरदीप, टोनी मनी सभी गांव टंगोरी के ही रहने वाले हैं। वह मंगलवार शाम अपने घर के पास ही पड़ते एक ढाबे के पास खड़े थे। चार गाड़ियों में भरकर पुलिस कर्मी गए। पुलिस वालों ने गाड़ियों से बाहर निकलते ही अपनी-अपनी रिवॉल्वर उन पर तान दी और उस समय एसएचओ ने कहा कि सब को गोली मार दो। यह सुनकर युवक डर गए और दो युवक भागने लगे, जबकि बाकी सभी युवक वहीं खड़े थे। युवकों ने बताया पहले पुलिस वालों ने भाग रहे युवकों को पकड़ा उसके बाद सब पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

पीड़ितों ने बताया कि वहां से उन्हें गाड़ियों में बैठाकर थाने लाया गया। थाने आकर पहले तो सभी पुलिस वालों ने उन्हें थप्पड़ डंडे मारे। उसके बाद उन्हें अकेला अकेला करके एक रूम में लेजाया गया, जहां उनके सभी कपड़े उतरवा दिए गए। उसके बाद तीन पुलिस वाले हाथ में शराब की बोतल लिए उस युवक पर चढ़ जाते थे और उसकी बुरी तरह से पिटाई करते थे।

भास्कर | क्या युवकों को गिरफ्तार किया

एसएचओ:हां

भास्कर| क्या वे वहीं थे जिनकी आपको तलाश थीω

एसएचओ:नहींभास्कर| युवकों से मारपीट की थीω?

एसएचओ:पूछताछथोड़ी सख्ती से करनी पड़ती है। भास्कर| युवकों को नंगा कर पीटा गया?

एसएचओ:नहींभास्कर| ये लड़के पूछताछ में क्रिमिनल निकले?

एसएचओ:नहींभास्कर| केस दर्ज किया?

एसएचओ:नहीं,पूछताछ की थी, लेकिन कोई क्रिमिनल नहीं था।

राजीव कुमार, एसएचओ, सोहाना

सीधी बात

खबरें और भी हैं...