पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव बल्लोमाजरा का तीन दिवसीय खेल मेला आज से

गांव बल्लोमाजरा का तीन दिवसीय खेल मेला आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़ | गांवबल्लोमाजरा में जस्सी बल्लोमाजरा तथा तरनजीत सिंह घोलू के नेतृत्व में तीन दिवसीय बाबा जानकी दास यादगारी खेल मेले का आयोजन 12 से 14 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस खेल मेले के अंतिम दिन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विजेताओं को पुरस्कार भेंट करेंगे जबकि कुल हिंद कांग्रेस कमेटी की सदस्य परमप्रीत कौर बराड़ तथा कमलदीप सिंह रोपड़ विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित होंगे पंजाब जाट महासभा यूथ विंग के प्रधान जस्सी बल्लोमाजरा तथा तरनजीत घोलू की उपस्थिति में आज मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्दू ने इस टूर्नामेंट का स्टिकर जारी किया। बाबा जानकी दास स्पोर्टस क्लब तथा समूह नगर निवासियों के सहयोग से करवाए जा रहे इस खेल मेले के पहले दिन 12 फरवरी को कुश्ती के मुकाबले होंगे जिसमें सबसे बड़ी एक लाख रुपए की झंडी के लिए परमिंदर सिंह दूम छेड़ी,कर्मा दूम छेड़ी तथा सोनू जैसे प्रसिद्ध पहलवान भिडेंगे। इसी दिन शाम को प्रसिद्ध गायक हैप्पी रायकोटी,बीत बलजीत,अमृतमान तथा मनकीरत औलख लोगो का मनोरंजन करेंगे। दूसरे दिन 13 फरवरी को बजुर्गों की दौड़े तथा एक गांव ओपन कबड्डी के मैच होंगे। विजेता टीम को 41 हजार रुपए तथा उप विजेता टीम को 31 हजार रुपए, सर्वोत्तम जाफी तथा धावी को 21-21 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी दिन दर्शन लक्खोवाल,जैनी जौहल,बंटी बैंस,गीताज बिंदरखिया,जैसमीन अखतर तथा जार्डन संधू अपने प्रसिद्ध गीतों से लोगो का मनोरंजन करेंगे। टूर्नामेंट के आखिरी दिन नाथ इंडिया कबड्डी फैडरेशन की प्रसिद्ध आठ टीमें डेढ लाख रुपए वाले कप के लिए खेलेंगी। इस मुकाबले की उप विजेता टीम को एक लाख रुपए तथा सर्वोत्तम रेडर तथा जाफी को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट के अंतिम दिन रूपिंदर हांडा तथा रणजीत बावा का खुला अखाड़ा लगेगा।

खबरें और भी हैं...