पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेक फेस्ट 2016: कई राज्यों के कॉलजों से आए स्टूडेंट्स ने दी परफॉर्मेंस

टेक फेस्ट-2016: कई राज्यों के कॉलजों से आए स्टूडेंट्स ने दी परफॉर्मेंस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाी | स्टेजपर छात्राओं ने जब पंजाबी बोलियों पर ग्रुप में डांस परफॉरमेंस दी तो हॉल तालियों हूटिंग से गूंज उठा। स्टूडेंट्स की डांस परफॉरमेंस को देख हर कोई नाचता हुआ नजर आया। वीरवार को मोहाली के फेज-6 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित ‘टेक फेस्ट-2016’ के समापन समारोह में कई राज्यों के कॉलजों से आए स्टूडेंट्स ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। फेस्ट में गवर्नमेंट कॉलेज, फेज-6 के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिता में जीत हासिल कर ओवर ऑल बेस्ट ट्राॅफी हासिल की। कार्यक्रम में नेशनल एकेडमिक ऑफ साइंसेस की सीनियर साइंटिस्ट प्रो. कनक लता दीक्षित बतौर मुख्य मेहमान थीं। उन्होंने सभी बच्चों की परफॉर्मेंस की प्रशंसा की और उन्हें इसी तरह हर क्षेत्र में अव्वल रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

खबरें और भी हैं...