पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्वेस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्टूडेंट्स ने किया हास्य रस तस्वीरों का प्रदर्शन

क्वेस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्टूडेंट्स ने किया हास्य रस तस्वीरों का प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली | क्वेस्टग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों द्वारा कैंपस में अलग दिखाई देने वाली हासरस तस्वीरों प्रेजेंटेशन एक्टीविटी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के स्पार्क, क्राउन, रोज, डायमंड स्पॉर्टन नामक पांच ग्रुप बनाते हुए उन्हें विभिन्न तरह की हंसी से भरी अजीबो गरीब तस्वीरें खींचने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। इस टीम वर्क में मैनेजमेंट के विभिन्न स्ट्रीम के छात्रों को लिया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा अपनी कलात्मक सोच अनुसार सप्ताहभर तस्वीरें खींचने के बाद उन्हें पावर प्रेजेंटेशन द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने इस आयोजन से हंस कर लोट पोट होने के लिए मजबूर कर दिया। इस सख्त मुकाबले में क्राउन ग्रुप ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरा स्थान रोज ग्रुप ने हासिल किया। इस अवसर पर क्वेस्ट ग्रुप के चेयरमैन डीएस सेखों ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि इस तरह के मुकाबले सिर्फ छात्रों को मुकाबले भरे जीवन के लिए प्रेरित करते हैं।

खबरें और भी हैं...