पभात में सड़क के साथ बनी नालियां हों अंडरग्राउंड
जीरकपुरनगर परिषद में पभात गांव सबसे पहले शहर के साथ जुड़ा। साल दर साल पर पहले सड़कें बहुत ज्यादा तंग हैं। इनकी हालत भी बहुत ज्यादा खराब हैं। इनके चौड़ा करने के लिए इन सड़कों के साथ बनी नालियों को अंडरग्राउंड बनाया जाए और उकसे साथ सड़क की रिपेयर की जाए। यह यहां के लोगों की मां है। कम से कम चार फुट चौड़ाई इससे बढ़ जाएगी। पहले ही एमसी की अनदेखी के कारण कई सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। कई जगह तो बिलकुल कार्पेटिंग नहीं बची है। यह गांव की सड़क है। इससे ही लोग मोहाली को जाने वाली रोड तक जाते हैं। इस सड़क पर कुछ जगहों पर तो सिर्फ वहीं वाहन चल सकते हैं जिनके टायर बड़े हों। क्योंकि नालियों में पतले टायर फसने का डर होता है। क्योंकि अभी इस सड़क से एक साथ दो चार पहिया वाहन चालक नहीं निकल सकते हैं। कहीं बस अगर इस रोड से गुजरती है तो दो पहिया वाहन चालक तक के लिए दिक्कत पैदा हो जाती है।
यहां पर नािलयों को अंडरगाउंड बनाया जाए, जिससे लोगों की परेशानी का हल हो जाए। इससे आम जनता को कम से कम इस सडक पर चार फुट की जागह और मिल जाएगी। सतनाम सिंह ने बताया की वो रोज यहां पर गाडी चालकों को परेशान होते देखा है।