एमसी की मीटिंग में पावरकॉम अफसराें से कहा-सिस्टम सुधारें
जीरकपुरएमसी की मीटिंग में इस बार पावरकाॅम के अधिकारियांे को भी बुलाकर लोगों की परेशानी के बारे में बताया गया। विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने पावरकाॅम के अधिकारियों से कहा कि शहर में कई जगहों से लेागांे की शिकायतें रही हैं कि उनका काम समय पर नहीं हो रहा है। कहीं भी कोई दिक्कत है तो उसे दूर किया जाए। ताकि लेागों की शिकायतें पावरकाॅम तक के स्तर पर ही निपटा दी जाएं।
यहां मीटिंग में कई पार्षदांे ने भी कहा कि जीरकपुर शहर के लेागों की बिजली को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमजोर लटकती तारें, ओवरलोड ट्रांसफार्मर से रोजाना किसी किसी जगह बिजली की कटाैती का कारण बन रहा है।
विधायकने कहा-बेहतर बिजली सिस्टम के लिए खर्च होंगे 5 करोड़: लोगोंकी इस परेशानी को दूर करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पावरकाम को करीब 5 करोड़ की गांट दी जा रही है। ताकि यहां सिस्टम सुधारा जा सके। शर्मा ने कहा कि जीरकपुर कि अपने वार्ड में जहां भी तारों की खराब हालत है उनको सुधारने के लिए सर्वे करो। उन्हांेने पावरकाम के अधिकारियों को कहा कि लोगांे की परेशानी को देखते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए। यहां शहर में बिजली को लेकर जो भी परेशानी सामाने रही है उस पर काम करने के लिए पावरकाम के साथ मिलकर काम किया जाएगा। ताकि किसी भी जगह लोगों को यह शिकायत रहे कि उनको बिजली की सप्लाई मिलने में परेशानी हो रही है।
गौरतलब है कि जीरकपुर में जगह-जगह बिजली की लटकती तारों और ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर्स के कारण बिजली जाने की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। लटकती तारों के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद पावरकॉम के अधिकािरयों ने अभी तक इसमें सुधार के लिए कुछ नहीं किया।