पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मियों से पहले पानी सप्लाई बढ़ाने को एमसी ने शुरू किया काम

गर्मियों से पहले पानी सप्लाई बढ़ाने को एमसी ने शुरू किया काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरशहर में गर्मी में पानी की कमी रहे, इसके लिए अभी से इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। जीरकपुर एमसी ने वार्ड नंबर 11 के अंर्तगत आने वाले पीरमुच्छला में हजारों परिवारांे को पानी देने के लिए नए ट्यूबवेल से पाइप लाइन जोड़ने का काम शुरू किया है। समृद्धि होम, जीएस होम और अन्य रेजिडेंशियल डुप्लेक्स एरिया के साथ ित्रशला होम तक पानी की लाइन जोड़ी जानी है। नय ट्यूबवेल लग चुका है। अब इससे कनेक्शन करने का काम हो रहा है। इसी वार्ड में किशनपुरा एरिया में भी ट्यूबवेल लगाने की एमसी ने मंजूरी दे दी है। इस एरिया में भी सैकड़ों परिवारों को नए ट्यूबवेल से पानी दिया जाएगा। पूरे जीरकपुर में कई जगहांे पर नए ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी मीटिंग में दी गई। एमसी की टीम इन दिनों यहां पुराने ट्यूबवेल को भी चेक कर रही है। जिनमें कम लोड की बिजली सप्लाई दी जा रही है उनका लोड भी बढ़ाने के लिए प्रसताव पास कर फंड की मंजूरी दे दी गई है। पुराने ट्यूबवेल के बाेर अगर कम गहरे हैं तो उनमें भी सुधार किया जा रहा है। इस काम को गर्मियों से पहले किया जाएगा ताकि गर्मी के िदनों में पानी की कमी किसी भी एरिया में रहे। जीरकपुर में इस समय करीब 80 ट्यूबवेल लगे हैं। इसके अलावा यहां बने अपार्टमेंट में बिल्डर के ट्यूबवेल भी काम कर रहे है। शहर में 100 करीब ट्यूबवेल से पानी दिया जा रहा है। करीब दो लाख की आबादी के लिए 100 ट्यूबवेल काफी है।

वार्ड11 में तीन ट्यूबवेल कर रहे काम: जीरकपुरके वार्ड नंबर 11 पीरमुच्छैला में इस समय तीन ट्यूबवेल काम कर रहे है। इनके अलावा इस वार्ड में बने अपार्टमेंट में अलग से ट्यूबवेल लग है। यहां के पार्षद जगदेव सिंह ने कहा कि अब इस गर्मी में यहां लोगों को पानी की कमी नहीं रहेगी। यहां कुछ डुपलेक्स हाउसेज को पानी की कमी थी। बिल्डर की ओर से पानी की पर्याप्त सप्लाई का प्रबंध नहीं किया गया था। जीरकपुर एमसी ने लोगों की इस परेशानी को दूर कर दिया है। इनके लिए नई पाइप लाइन नए ट्यूबवेल से जोड़ने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया है। कुछ ही दिनांे में नए ट्यूवबेल से पानी की सप्लाई लोगों को दी जाएगी।

विधायक एनके शर्मा का कहना है कि जीरकपुर में पानी की सप्लाई में किसी प्रकार की कमी नहीं है। अब यहां जरूरत से भी ज्यादा ट्यूबवेल हमारे पास हैं। मीटिंग में अधिकारियों का कह दिया गया कि गर्मी तक पानी की सप्लाई को और बेहतर बनाने का काम करें।

खबरें और भी हैं...