पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे किनारे प्रोजेक्ट्स की सीधी एंट्री बंद होने से सड़कों पर खड़े हो रहे हैं वाहन

हाईवे किनारे प्रोजेक्ट्स की सीधी एंट्री बंद होने से सड़कों पर खड़े हो रहे हैं वाहन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरमें कुछ दिन पहले एनएचएआई ने चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर बने कई कमर्शियल रेजीडेंशियल और निर्माणों की नेशनल हाईवे सीधी ऐंट्री बंद कर दी थी। उस दिन के बाद से यहां लाेकल रेजिडेंट्स की परेशानी और बढ़ गई है। जीरकपुर निवासी जोगा सिंह इस संबंध में मंगलवार को एनएचएआई के ऑफिस में गए।

उन्हांेने अधिकारियों से कहा कि जीरकपुर में यहां बेस्ट प्राइड की लाइन में लोग यहां अपनी गाडि़यां सड़क पर खड़ी कर ढाबों में खाना खाने जा रहे हैं। इससे यहां हादसे होने का डर बना रहता है। एनएचएआई ने इनकी एंट्री बंद करने के लिए यहां सर्विस लेन और मेन रोड के बीच गहरा गड्ढा खोद दिया है। इससे यहां और समस्या बढ़ गई है। जोगा सिंह ने बताया कि जीरकपुर में सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के कारण जाम लग रहा है। सर्विस लेन के बाद सीधे हाईवे पर सीधी एंट्री रोकने के साथ यहां हाईवे पर रुक रही गाड़ियां को भी रोकने की कार्रवाई होनी चाहिए

खबरें और भी हैं...