साढ़े 4 मिनट में 5 लुटेरे उड़ा ले गए एटीएम
नकाबपोशों ने जीरकपुर-पभात रोड पर स्थित सेंट्रेल बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन उखाड़ी
9 लाख की लूट
क्राइम रिपोर्टर | मोहाली/जीरकपुर
करीब दो महीने पहले फेज-7 मोहाली के एक एटीएम मशीन को तोड़कर लुटेरे जीप में डालने लगे थे। लेकिन पीसीआर कर्मी के हूटर की आवाज सुन भा गए थे। बिल्कुल ऐसे ही एक एटीएम मशीन तोड़कर साथ ले जाने की वारदात शुक्रवार रात पांच नकाबपोश लुटेरों ने जीरकपुर-पभात रोड पर स्थित सेंट्रेल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन के साथ की।
जीप में आए लुटेरों ने मात्र साढ़े 4 मिनट में मशीन पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड प्रभुदयाल को बंधक बनकर दूसरे कमरे में बंद किया और मशीन को तोड़कर जीप में डालकर साथ ही ले गए। यह मशीन शनिवार दोपहर सोहाना थाना पुलिस को सेक्टर-82 स्थित येलो स्टोन के उस जगह पर मिली जहां पर कुछ समय पहले जगतपुरा के एक शख्स का शव मिला था। मशीन पूरी तरफ से तोड़ी गई थी और उसमें रखे 8 लाख 95 हजार 900 रुपए लुटेरे साथ ले गए थे। प्रभुदयाल जाली से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात पांच लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह फोरेंसिक लैब एक्सपर्ट ओर सीआईए की टीम भ्ी घटनास्थल पर पहंुची। लेकिन पुलिस को कोई निशान नहीं मिला।
सिक्योरिटी गार्ड प्रभुदयाल ने पुलिस को बताया कि उसको पता ही नहीं चला कि कब लुटेरे आए। उसे पकड़ कर केबिन में बंद कर दिया। चार लुटेरे अंदर आए थे और एक जीप स्टार्ट कर बैठा हुअा था। लुटेरों ने उसको केबिन के अंदर बंद कर दिया। मात्र साढ़े 4 मिनट में ही लुटेरों ने जीप से मशीन को छटके मार तोड़ दिया। मशीन को रस्सी से बांधकर जीप से खींचा गया। प्रभुदयाल ने बताया कि वह लुटेरे पंजाबी बोल रहे थे।
डॉग स्क्वायड की जांच करते हुए।
प्रभुदयाल काफी देर बाद केबिन के ऊपर लगी जाली को निकाल कर बाहर निकला और पुलिस को कॉल की। जब तक पुलिस पहुंची तब तक लुटेरे सीधा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होते सेक्टर-82 उस स्थान पर पहंुचा जहां कोई आता जाता नहीं। यहां मशीन को तोड़ा और 8 लाख 95 हजार 900 रुपए निकाल फरार हो गए। शनिवार सुबह किसी ने यहां पर मशीन टूटी पड़ी देखी।