मेडिकल चेकअप कैंप में कई लोगों की जांच
गुलमोटर ड्रेंट सोसायटी में दो दिवसीय 5वें खेल मेले का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत वार्ड नंबर 12 के पार्षद अजैब सिंह ने की। इस खेले मेले में सोसायटी के बच्चों ने स्पोर्ट्स के कई कंपीटिशन में हिस्सा लिया। इसमें बच्चों ने एथलेटिक्स, वॉलीबाल, टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिनमें करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन भी किया। कैंप में कई लोगों ने चेकअप कराया। इस खेल मेले का समापन रविवार को किया जाएगा। इसमें बच्चों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। सोसायटी के प्रधान के.आर. शर्मा ने कहा कि यह आयोजन रन फॉर पीस और यूनिटी के लिए किया गया।