ट्रेनिंग के बाद 120 युवाओं को दिए गए सर्टिफिकेट
जीरकपुर| प्रधानमंत्रीकौशल विकास योजना के तहत युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के बाद शनिवार को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। यहां फर्नीचर मार्केट में आयोजित समारोह में इस मौके पर मुख्य अतिथि वार्ड-10 की पार्षद एकता नागपाल ने युवाओं से कहा कि हमारा देश आज विश्व में सबसे तेजी से विकास कर रहा है और इसमें युवाओं का रोल सबसे अहम है। युवाओं को किसी भी जॉब के लिए अच्छी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। इसके अलावा खुद के कारोबार को स्थापित करने के लिए भी प्रशिक्षित होना जरूरी है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ऐसे युवाओं के लिए है, जो कुछ करना चाहते हैं और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं। विशेष अतिथि रंजीत सिंह धीमान ने कहा कि इस योजना के तहत अब भी ट्रेनिंग दी जा रही है। यह पहला बैच था तो प्रशिक्षण के बाद पासआउट हुआ है।