सड़क के साथ बनी नालियां की जाएं अंडरग्राउंड
जीरकपुरनगर परिषद में पभात गांव सबसे पहले शहर के साथ जुड़ा। साल दर साल पर पहले सड़कें बहुत ज्यादा तंग हैं। इनकी हालत भी बहुत ज्यादा खराब है। इनके चौड़ा करने के लिए इन सड़कों के साथ बनी नालियों को अंडरग्राउंड बनाया जाए और उसके साथ सड़क की रिपेयर की जाए यह यहां के लोगों की मां है।
कम से कम चार फुट चौड़ाई इससे बढ़ जाएगी। पहले ही एमसी की अनदेखी के कारण कई सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। कई जगह तो बिलकुल कार्पेटिंग नहीं बची है। यह गांव की सड़क है। इससे ही लोग मोहाली को जाने वाली रोड तक जाते हैं। इस सड़क पर कुछ जगहों पर तो सिर्फ वहीं वाहन चल सकते हैं जिनके टायर बड़े हों। क्योंकि नालियों में पतले टायर फंसने का डर होता है। क्योंकि अभी इस सड़क से एक साथ दो चार पहिया वाहन चालक नहीं निकल सकते हैं। कहीं बस अगर इस रोड से गुजरती है तो दो पहिया वाहन चालक तक के लिए दिक्कत पैदा हो जाती है। हरमन सिंह का कहना है कि सड़कें तंग है। टूटी हुई है। एक जगह गड्ढे से बचने से दूसरी ओर से जाने का विकल्प भी लोगों के पास नहीं है। यहां शहर का एक बड़ा हिस्सा रहता है। इसके लिए सड़कें अच्छी होनी चाहिए। एक भी सड़क अच्छी नहीं है। सब ओर कंक्रीट और मिट्टी है। लोगों को रोजाना इससे परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का कोई पुख्ता प्रबंध किया जाना चाहिए। क्योंकि इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़कें साफ होनी चाहिए।
पभात एरिया शहर का सबसे पुराना एरिया है। यहीं से शहर के बसने की शुरुआत हुई। आज यहां जाना आसान नहीं है। जो भी सड़क इस एरिया को जाने के लिए बनी है वह खस्ताहालत में है। लोग गाड़ियों में हों या पैदल हर तरह से परेशान होते है। जीरकपुर एमसी के अधिकारियों को यहां एक बार आकर सड़कों की हालत देखनी चाहिए। लोगों की समस्या को देखते हुए यह समस्या जल्द से जल्द हल होनी चाहिए। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
यहां पर नालियों को अंडरग्राउंड बनाया जाए। जिससे लोगों की परेशानी का हल हो जाए। इससे आम जनता को कम से कम इस सड़क पर चार फुट की जगह और मिल जाएगी। इससे गंदगी भी साफ हो जाएगी। गांव के निवासी सतनाम सिंह ने बताया की वो रोज यहां पर गाड़ी चालकों को परेशान होते देखा है। वो कई बार टकरा जाते हैं। उनको क्रॉस होने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। अब क्या करें हम लोग। नालियों को अंडरग्राउंड करने से ही कुछ हद तक हमें राहत मिलेगी।