लटक रही तार से युवक का हाथ टकराया तो लगा करंट, मामूली झुलसा
जीरकपुरमें बिजली की तारांे से कभी भी हादसा हो जाता है। वीरवार शाम करीब 6 बजे यहां ढकौली में एक दुकान के पास सड़क के नजदीक ट्रांसफार्मर से लगी तार से एक संदीप नाम के युवक का हाथ टकरा गया। गनीमत यह रही कि युवक करंट से छिटक कर दूर जा गिरा। हाथ मामूली झुलसा। यह हादसा बड़ा भी हो सकता था। संदीप पीरमुच्छैला में किसी बिल्डिंग में लकड़ी का काम कर घर लौट रहा था।
ढकौली पीरमुच्छैला रोड पर इस तरह तारों का कई जगह जाल है। लोगों को डर है कि कहीं किसी दिन किसी बच्चे की जान चली जाए। यहां तारें जमीन के इतने पास है कि कोई भी बच्चा इनको छू सकता है। लोगांे ने तारों को ठीक करने की पावरकाम को कई बार शिकायत दे दी पर इनको उंचाई पर नहीं बांधा गया है।
हिल व्यू एन्क्लेव में एक ट्रांसफार्मर की तारों से भी खतरा बना हुआ है। दुकान के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से जुड़ी तारें भी जमीन से तीन फुट ही ऊपर हैं। दुकानदार ने तारांे से बचने के लिए यहां लकड़ी लगा रखी है ताकि कोई तारांे तक जा सके।
पभात गाेडाउन एरिया में झूलती तारों के कारण एक ट्रक के ड्राइवर की मौत हो चुकी है। यहां तारें ट्रक से टकरा गई। ट्रक को करंट आने पर चालक इसकी चपेट में गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगर तारें उंचाई पर हाती तो उसकी जान बच जाती।