पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीमार मां बाप को पीटता है बेटा, बहू बनाती है वीडियो

बीमार मां-बाप को पीटता है बेटा, बहू बनाती है वीडियो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरपुलिस को एक बुजुर्ग दंपती ने शिकायत दी है कि उनका बेटा और बहू उनके साथ काफी समय से मारपीट कर रहे हैं। जब बेटा पीटता है तो बहू मोबाइल से वीडियो बनाती है। पुलिस ने जीरकपुर मंे पटियाला रोड पर स्थित दशमेश कॉलोनी के मकान नंबर 18 में रहने वाले 66 साल के सुरिंदर कुमार चड्ढा की शिकायत पर उसके बेटे परवेश कुमार चड्ढा और बहू मीनू चड्ढा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

हालांकि सुरिंदर चड्ढा ने कहा कि बेटे ने धोखे से उनकी दो गाड़ियां, मकान और पैसा, सोना ले लिया है। अब वे रोटी के लिए भी तरस रहे हंै। वीरवार को यहां जीरकपुर में एक बस क्यू शेल्टर में बैठे दोनों पति-प|ी ने रोते हुए कहा कि उन्हें बेटे और बहू से बचाया जाए। सुरिंदर किडनी पेंशेंट है। उनकी दोनों ही किडनियां फेल हैं। प|ी सारिका चड्ढा भी बीमार रहती हैं। इसके बावजूद बहू और बेटा उनसे मारपीट करते है। इनकी शिकायत एसएसपी मोहाली को भी देने गए। सुरिंदर ने कहा कि बेटा हमें गालियां देता है। उनकी दो बेटियां भी हैं। बेटियां भी उनकी मदद करना चाहती हैं पर बेटा उनको यहां आने से रोकता है। अब हमें जान का भी खतरा बना हुआ है। बेटा मारपीट के साथ गालियां भी देता है। इस उम्र में बेटे का सहारा मिलना था पर उसकी मार सहनी पड़ रही है। पुलिस को इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए। इस बारे में केस की जांच कर रहे नरेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...