पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्विस रोड से मेन रोड पर सीधी एंट्री बंद होने से ट्रैफिक प्रभावित

सर्विस रोड से मेन रोड पर सीधी एंट्री बंद होने से ट्रैफिक प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरको डेवलप करने के दौरान यहां के तीन हाईवे को ध्यान में नहीं रखा गया। इसी तरह से हाईवे के निर्माण के दौरान भी इस शहर के लोगों की परेशानी को नजरअंदाज किया गया। एनएचएआई और जीरकपुर नगर परिषद ने आपसी तालमेल बनाया ही नहीं। इससे यहां आज लोगों को कई प्रकार से परेशान होना पड़ रहा है।

चंडीगढ़-अंबाला, जीरकपुर-पटियाला, जीरकपुर-परवाणु नेशनल हाईवे पर इस शहर में कई खामियां है। हाईवे भी शहर के हित को देखकर नहीं बनाए गए। एनएचएआई ने सिर्फ हाईवे के ट्रैफिक को ध्यान में रखा। लोकल ट्रैफिक के लिए कोई प्लानिंग नहीं की। इसका असर यहां के कारोबार पर भी पड़ रहा है। अभी एनएचएआई ने यहां जीरकपुर में एनएचएआई सर्विस रोड से मेन रोड पर सीधी एंट्री रोक दी। इससे यहां लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह प्लानिंग पहले होनी चाहिए थी। अब रास्ता बंद करने से लोग परेशान हो रहे हैं। जीरकपुर में बने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर कई मायने से नाकारा साबित हो रहा है। इसमें बदलाव की जरूरत है। इसमें यह कमी है कि अंबाला की ओर से परवाणु की ओर जाने के लिए फ्लाईओवर नहीं बनाया गया। अंबाला की ओर से हिमाचल, पंचकूला, कालका जाने वाला ट्रैफिक नीचे सर्विस रोड पर से होेकर जाता है। इससे यहां लोकल ट्रैफिक और हाईवे का ट्रैफिक आपस में मिल जाता है। सड़क पर हर समय गाड़ियों की भीड़ रहती है। इसी फ्लाईओवर पर चंडीगढ़ या पंचकूला की ओर से पटियाला रोड की ओर जाने के लिए फ्लाईओवर नहीं बनाया गया। इससे भी नीचे सर्विस रोड पर ट्रैफिक आपस में उलझा ही रहता है। ये दो प्वाइंट इस फ्लाईओवर को फेल करते हैं। लोगांे का कहना है कि फ्लाईओवर का डिजायन ठीक नहीं है। इसको लोकल ट्रैफिक के हिसाब से तैयार नहीं किया गया। नेशनल हाईवे पर बनने वाली दुकानें, होटल, शॉफिंग मॉल अन्य कमर्शियल बिल्डिंग को बनाने से पहले यह नहींं देख रही कि बिल्डिंग में पर्याप्त पार्किंग की जगह है या नहीं। वह हाईवे के ट्रैफिक के लिए परेशानी बने। पहले सर्विस रोड और फिर मेन हाईवे पर एंट्री हो। पर यहां ऐसा नहीं है।

लोगाें ने हाईवे को बनाया अपनी पार्किंग

^हाईवे पर सीधे अप्रोच किसी भी दुकान की नहीं होनी चाहिए। लोगों ने यहां हाईवे को ही अपनी पार्किंग बनाया हुआ है यह गलत है। यहां नई बन रही बिल्डिंगों के नक्शे तभी पास किए जाने चाहिए जब वह नियमों को पूरा करते हों। इस समस्या का कोई पुख्ता समाधान होना चाहिए। ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना करना पड़े। -अरविंदकुमार

सर्विस लेन होगी चौड़ी

^जीरकपुरमें नेशनल हाईवे पर जो कई निर्माण परेशानी बन सकते हैं उनको बनाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसके अलावा और कोई बदलाव एनएचएआई ही कर सकती है। लोगों की समस्या हमारे ध्यान में है। इसी को लेकर जल्द लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। सर्विस लेन को चौड़ा किया जा रहा है। -परमिंदरसिंह, ईआे, एमसी जीरकपुर

खबरें और भी हैं...