पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुडा के सेक्टर 27 से िपंजौर मेन मार्केट को बाईपास करने वाले रोड को जल्द बनवाने की मांग

हुडा के सेक्टर-27 से िपंजौर मेन मार्केट को बाईपास करने वाले रोड को जल्द बनवाने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौरमें प्रतिदिन बढ़ती जाम की समस्या से अब हर किसी के लिए पिंजौर निकलना जहां खतरे से भरा होता है वहीं पिंजौर मेन बाजार पार करना पहाड़ चढ़ने से कम नहीं लगता। सुबह करीब 7 बजे से लेकर रात करीब 9 बजे तक पिंजौर मेन रोड एक मिनट के लिए भी खाली नहीं होती वाहनों की लंबी कतार टूटने तक का नाम नहीं लेती। इससे जहंा एक ओर प्रतिदिन हजारों लीटर वाहनों की तेल बबार्द हो रहा है। वहीं लोगों का इसमें समय भी बर्बाद हो रहा है। यहीं नहीं अक्सर इसमें इमरजेंसी में मेिडकल के लिए जा रहे लोग भी फंस जाते हैं। इस समस्या के हल के लिए प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए गए लेकिन अभी तक कहीं भी सफलता नजर नहीं रही। मंगलवार को समस्या के समाधान के लिए पिंजौर नालागढ़ रोड पर लोहगढ़ के पास ग्रामीणों को एक बैठक जिला ग्रवैंसी कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह लोहगढ़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीणों ने पिंजौर में जाम समस्या के बारे में बताते हुए कहा कि इसे जल्द हल करवाया जाए। गुरदेव सिंह ने कहा कि जल्द ही उनका एक शिष्टमंडल कालका विधायक लतिका शर्मा से मिलकर उन्हे ज्ञापन सौंपकर मांग करेगा कि नालागढ़ रोड पर हुडा के सेक्टर-27 के लिए जो रोड बनाया जा रहा है वो नालागढ़ रोड पर कवंर कॉम्प्लैक्स के पास निकाला जा रहा है। यही सड़क आगे सेक्टर से होकर गांव मानकपुर से होता हुआ एचएमटी कालोनी के गुरुद्वारा साहिब के साथ से होकर खाकीशाह पीर बाबा के पीछे से हाईवे 22 पर निकलना है, जिसमें एचएमटी गुरूद्वारे के पीछे तक रोड़ का काम चल रहा है वो इसी रोड़ को जल्द बनवाने के लिए कालका विधायक लतिका शर्मा से मांग करेगें ताकि रोड के बनने से खाकीशाह पीर बाबा से पहले ही नालागढ़ रोड की ओर जाने वाले वाहन सीधा नालागढ़ रोड पर जाकर निकले इससे नालागढ़ जाने वाले वाहनों को पिंजौर मेन बाजार से होकर नही जाना पड़ेगा। जिससे जाम की समस्या से बड़ी राहत मिल सकती है। इस मौके पर भाजपा युवा नेता सुरिन्द्र छिंदा वासुदेवपूरा, हरविन्द्र नागरा आदि समेत दर्जनो लोग भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...