पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर गया था परिवार, घर से 70 हजार रुपए चोरी

मंदिर गया था परिवार, घर से 70 हजार रुपए चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी वाला पड़ाव स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने जैवरात नगदी पर अपना हाथ साफ करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मकान की मालकीन स्मृति र| ने बताया कि वह बीती रात करीब 11 बजे मकान के ताले लगाकर अपने पिता एवं श्रीत्रिमूर्तिधाम बाला जी मंदिर के मंहत गुरू अमरदास र| के पास परिवार के साथ मंदिर में गई थी।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वापिस लौटने पर उन्होंने बाहर मेन गेट का ताला खोला, लेकिन जब कमरे तक पहुंचे तो देखा कि दोनों कमरों पर ताले नहीं थे और कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारियों के ताले भी तोड दिए और उनमें रखे करीब 70 हजार रुपए तथा सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। अभी पूरी सामान चेक नहीं किया, लेकिन फिर भी करीब 4-5 लाख रुपए का नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर एसएचओ उमेद सिंह अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई की है। इस दौरान एसएचओ से स्मृति र| सहित अन्य लोगों ने इलाके में 7 से 10 बजे तक पुलिस गश्त की मांग भी की है।

मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...