पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बने एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय सलाहकार

पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बने एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय सलाहकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालकाविधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री चौ. चन्द्रमोहन बिश्नोई को एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया। चन्द्रमोहन के निवास पर शनिवार को फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य अन्य मेंबर्स के साथ पहुंचे। चन्द्रमोहन का फू्रमालाएं पहनाकर राष्ट्रीय सलाहकार बनने पर आभार व्यक्त किया गया। भारत माता की फोटोग्राफ दोशाला देकर चौ. चन्द्रमोहन को सम्मानित किया गया। शांडिल्य ने कहा की उन्हें आतंकवाद से लड़ने की प्रेरणा और राष्ट्रसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं की शिक्षा चौ. भजनलाल से मिली है। चन्द्रमोहन के फ्रंट का राष्ट्रीय सलाहकार बनने से फ्रंट मजबूत होगा बल्कि भविष्य में चन्द्रमोहन फ्रंट के अच्छे पथ-प्रदर्शक बिग थिंक टैंक साबित होंगे।

खबरें और भी हैं...