पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

40 साल पहले हराभरा था पार्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
40 साल से बदहाल पार्क की मरम्मत का काम शुरू

गांधी चौकके सामने टैगोर पार्क के नाम पर खाली पड़ी जगह पर 40 साल के बाद लाेगों को पार्क की सुविधा मिलेगी। इस बदहाल पार्क की मेंटेनेंस शुरू कर दी गई है। पार्क को विकसित करने के लिए 38.77 लाख रुपए की राशि मंजूर हुई है। गांधी लाइब्रेरी की रिपेयर का कार्य भी किया जाएगा। गांधी चौक के सामने करीब 40 साल से पहले हराभरा एक पार्क हुआ करता था। जहां बच्चों के लिए झूले का इंतजाम भी था। सुबह-शाम लोगों को सैर के लिए सुविधा थी। लेकिन समय के साथ-साथ एवं देखरेख के अभाव में पार्क का नामो निशान खत्म हो गया। पूर्व एसडीएम संदीप सिंह ने रविन्द्र नाथ टेगौर नाम से पार्क की आधारशीला रखी, जोकि उनके तबादले के बाद ही गायब हो गई। इसके अलावा भी पहले नगर पालिका और बाद में नगर निगम के अधिकारी कई बार पार्क को विकसित करने का दावा करते रहे हैं। लोगों को पार्क की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कालका विधायक लतिका शर्मा ने पार्क की अधारशीला रखने के साथ साथ गांधी लाईब्रेरी के मरम्मत कार्य को हरी झंडी दी है। नगर-निगम कालका जौन के एमई राकेश कुमार ने बताया कि गांधी लाईब्रेरी का मरम्मत कार्य के लिए 8.13 लाख तथा टैगोर पार्क के लिए 38.77 लाख की राशी मंजूर की गई है। पार्क में वाकिंग पाथ, झुले, दो गजीबो, गार्डनिंग के लिए उचित पानी की सप्लाई,घांस तथा पौधे, बैंचेज, ट्रीगार्ड आदि कार्य किए जाएगें। पार्क को जल्द ही विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि शहर के लोग पार्क में सैर कर सकें।

खबरें और भी हैं...