पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूट की प्लानिंग बना रहे चार लुटेरों को सीआईए ने दबोचा

लूट की प्लानिंग बना रहे चार लुटेरों को सीआईए ने दबोचा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-25में आने वाली किसी गाड़ी को रोककर उसे लूटने की प्लानिंग करने वाले एक गिरोह को सीआईए स्टाफ-1 ने शनिवार देररात पकड़ा हैं। जिसके बाद खुलासा हुआ कि इस गैंग ने पंचकूला के बरवाला में इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर लाखों की चोरी करने के साथ साथ कई अन्य वारदातों को अंजाम दिया है। रविवार को गैंग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से चारों आरोपियों को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सीआईए टीम के इंचार्ज नरेंद्र कुमार कादियान ने बताया कि लूट की कोशिश साजिश रचते हुए पंचकूला 23/24 टी प्वाॅइंट से भिवानी जिले के बेहल गांव का जोगिंद्र सिंह, तेलीवाड़ा का दीपक कुमार और हिसार जिले के उकलाना का राजेंद्र सिंह शुभम को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 160, 323, 506, 452, 34, 279, 337, 338, 147, 148, 392, 394. 387 341 के तहत अलग अलग जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, लाल रंग की बेनेले बाइक, एक देसी पिस्तौल , दो जिंदा कारतूस, दो लोहे की रॉड बेस बॉल के डंडे बरामद हुए हैं। डीसीपी अनिल धवन का कहना है आरोपियों से पूछताछ में कई और वारदातें सॉल्व हो सकती हैं।

ये वारदातें कबूली

{1दिसंबर 2015 को पंजाब के डेराबस्सी से गन पॉइंट पर सफेद स्विफ्ट डिजायर लूटी थी।

{ 11 फरवरी 2016 को कालका से गन पॉइंट पर लाल रंग की बेनेले बाइक लूटी थी।

{30 दिसंबर 2016 को नारायणगढ़ से गारमेंट्स की दुकान से रेडीमेड कपड़े लूटे।

{ दिसंबर 2015 में पंचकूला के बरवाला के एक इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में चोरी की।

{14 जनवरी 2015 को गुड़गांव से एक स्विफ्ट कार की लूट

{22 नवंबर 2015 को सिरसा से वोक्सवैगन पोलो कर की लूट सहित राजस्थान के बीकानेर की लूट को भी कबूला है।

खबरें और भी हैं...