काली माता मंदिर में पार्किंग की समस्या का जल्द होगा समाधान
कालकाकाली माता मंदिर में मत्था टेकने आए श्रद्धालुओं को पार्किंग की समस्या नहीं हो, इसके लिए श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से पार्किंग की साइट को लेकर काम किया जा रहा है। जल्द ही पार्किंग की जगह को लेकर फैसला लिए जाने की संभावना है। काली माता मंदिर में नवरात्रों छुटि्टयों के दिनों में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर के सामने सड़क पर ही गाड़ियां पार्क कर दी जाती हैं। रोजाना करीब दो से ढाई हजार के बीच श्रद्धालु मंदिर में मत्था टेकने आते हैं, जबकि नवरात्रों के दौरान करीब 10 हजार श्रद्धालु माता का दर्शन करने मंदिर में पहुंचते हैं।