शिविर में विधायक लतिका शर्मा ने करवाई स्वास्थ्य की जांच
कालका| सरकारीस्कूल में रविवार को इन्नर व्हील क्लब कालका रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स के द्वारा मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कैंप का लाभ उठाया। कालका की विधायक लतिका शर्मा ने कैंप में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक लतिका शर्मा ने भी अपना चेकअप करवाया। रोटरी क्लब के प्रधान राकेश भारद्वाज, महासचिव नवीन गुप्ता, इन्नर व्हील क्लब प्रधान मोनिका खोंसला, महासचिव सुचित्रा कौशल, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन प्रीति जस्सल एवं बिपिन बोगरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुच्चा राम माजरा सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।