श्रीत्रिमूर्तिधाम बालाजी मंदिर में प्रेतराज की जयंती धूमधाम से मनाई
कालका | शिवालिककी हरी भरी पहाड़ियों की गोद में स्थित श्रीत्रिमूर्तिधाम बालाजी मंदिर में आज प्रेतराज जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई है। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया था और दोपहर तक हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त मंदिर में पहुंचे और प्रेतराज जी की पूजा अर्चना की है। इस अवसर पर श्रीत्रिमूर्ति धाम बालाजी मंदिर के संस्थापक एवं महंत गुरु अमरादास र| ने सुबह प्रेतराज जी की विशेष पूजा अर्चना करवाई, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद दोपहर को विशाल भंडारा लगाया गया। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं के भोग को शामिल किया गया।