पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्योंकि 32 अफसर 20 दिन में 50 चालान ही कर सके

क्योंकि 32 अफसर 20 दिन में 50 चालान ही कर सके

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में पॉलीथीन इस्तेमाल पर चालान होते हैं। पंचकूला में अफसरों को परवाह नहीं

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 22 जनवरी को आदेश जारी किए थे कि पंचकूला में भी पॉलीथीन पूरी तरह से बैन हो। इसके बाद लोकल बॉडीज मिनिस्टर कविता जैन ने मीटिंग में यही बात दोहराई। अफसरों पर कोई असर नहीं हुआ। फिर 9 फरवरी को प्रशासन की मंथली मीटिंग में डीसी ने कहा पॉलीथिन बैन को लेकर कार्रवाई करो। इन आदेशों का भी कोई असर देखने को नहीं मिला।

{ एडीसी हेमा शर्मा ने 6 फरवरी से पहले एक दिन ही ड्राइव चलाई थी। उन्होंने तीन चालान किए थे।

{ सीटीएम ममता शर्मा ने तबादले के बाद अभी तक एक भी चालान नहीं किया है। पहले बतौर पंचकूला एसडीएम 5 चालान किए थे।

{ एसडीएम पंचकूला राधिका सिंह ने 6 फरवरी के बाद एक भी चालान नहीं किया। पहले बतौर सीटीएम 6 चालान किए थे।

{ -ईओ नगर निगम ने दो दिन पॉलीथिन बैन को लेकर शहर के कुछ मार्केट्स में ड्राइव चलाई थी। 12 चालान किए थे।

{ तहसीलदार राजेश पुनिया पंचकूला ने दो फेजों में अब तक 9 चालान किए हैं। पहले फेज में उन्होंने 5 चालान किया था। दूसरे फेज में नायब तहसीलदार रुपिंदर सिंह के साथ जाकर उन्होने चार चालान किए।

{ तहसीलदार कालका कुलदीप सिंह ने अब तक सिर्फ चार चालान किए हैं। नायब तहसीलदार गुलशन कुमार कालका ने अब तक सिर्फ तीन चालान किए हैं।

{ मार्केटिंग कमेटी पंचकूला के सेक्रेटरी अजय संधु ने बताया कि पॉलीथिन बैन को लेकर अभी तक 8 चालान किए हैं।

{बीडीपीओ बरवाला दिनेश शर्मा ने बताया कि अभी सरकारी कामों में व्यस्त होने के कारण वह 17 फरवरी के बाद ही इसके लिए समय निकालेंगे।

{ डीडीपीओ एमएल गर्ग ने अभी तक पॉलीथीन ड्राइव को लेकर एक भी चालान नहीं किया है। आगे जरूर करेंगे।

{ बीडीपीओ रायपुररानी कंवर धवन सिंह ने बताया कि वह अपने एरिये में रेगुलर चेक करते हैं और पिछले हफ्ते पॉलीथीन बैन को लेकर की गई ड्राइव में उन्होंने 8-10 चालान किए हैं।

{ बीडीपीओ पिंजौर सुमन कादियान के पास भी बीडीपीओ मोरनी का चार्ज है। उन्होंने अभी तक एक भी चालान नहीं किया है।

{ एक्सईएन पब्लिक हेल्थ अशोक शर्मा ने बताया कि ड्राइव शुरू की है। जब चालान की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होने फोन काट दिया।

{ मार्केट कमेटी बरवाला के सेक्रेटरी कोमल रायपुररानी के सेक्रेटरी नवदीप सिंह ने अभी तक एक भी चालान नहीं किया है।

{ एडिशनल फूड सप्लाई ऑफिसर राजेश बंसल ने अभी तक पॉलीथिन ड्राइव को लेकर एक भी चालान नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...