विधायक ने माता समलासन मंदिर में टेका माथा
सिटी रिपोर्टर. रायपुररानी/बरवाला
विधायकलतिका शर्मा ने शुक्रवार सुबह माता समलासन मंदिर रायपुररानी में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और इलाके में सुख-शांति बने रहने की कामना की। लतिका शर्मा की ओर से आज मंदिर में वसंत पंचमी पर्व को लेकर दौरा किया गया था। विधायक ने मंदिर में चल रहे हवन-यज्ञ में आहूतियां डालीं। मंदिर में वसंत पंचमी को लेकर इलाके के पटवारियों की ओर से हर साल हवन-यज्ञ भंडारे का आयोजन कराया जाता है। लतिका शर्मा ने मंदिर में पहुंच कर दुर्गा शप्तशती का पाठ किया। उन्होंने कहा कि वे हर साल गुप्त नवरात्रों के दौरान माता समलासन मंदिर में आती पूजा करती हैं। इस दौरान विधायक ने बताया कि वे मंदिर में 16 फरवरी को भंडारा लगवाएंगी। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों की ओर से हर साल गुप्त नवरात्रों के दौरान भंडारे का आयोजन किया जाता है। माता समलासन मंदिर रायपुररानी में 16 फरवरी को भंडारे का आयोजन होगा। इस के बाद विधायक ने हलका कालका खंड बरवाला के गांव छोटा त्रिलोकपुर का दौरा किया और छोटा त्रिलोकपुर स्थित माता शारदा मंदिर में माथा टेका और पूजा की। मंदिर के पुजारी जगदीश भारद्वाज की ओर से विधायक को मां की लाल चुनरी नारियल का प्रशाद भेंट किया गया। विधायक ने मंदिर में चल रहे भंडारे में प्रशाद भी ग्रहण किया। माता शारदा मंदिर में हर साल वसंत पंचमी पर्व पर भंडारा लगाया जाता है। वसंत पंचमी की पूर्वसंध्या पर भगवती जागरण का आयोजन भी कराया जाता है। इसके बाद विधायक ने भास्कर संवाददाता को बताया कि वे शनिवार को मोरनी के समलोठा स्थित माता शारदा मंदिर में शाम 3 बजे भंडारे का आयोजन कराएंगी।