पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालका िपंजौर रेलवे फाटक के पास कार सवार युवकों ने छीनी बाइक

कालका-िपंजौर रेलवे फाटक के पास कार सवार युवकों ने छीनी बाइक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका| बीतीदेर रात बसंत विहार निवासी राहुल अपनी मोटरसाइकिल पर परवाणु से पिंजौर की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक कालका पिंजौर के बीच स्थित रेलवे फाटक के पास उसे एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार मे सवार कुछ युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया कार से नीचे आकर दो युवक उसे कहने लगे की उसने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी है। इस बात को लेकर युवक उससे उलझने लगे और हाथापाई करने लगे। युवकों ने कहा की वह कालका थाने चले इतना कहकर वह उसे अपनी गाड़ी मे बैठाकर उसकी बाइक लेकर कालका थाने की ओर जाने लगा, लेकिन सुखना नदी के पुल के पास उन्होंने उसे कार से नीचे उतारा और कट्टानुमा हथियार दिखा जबरन उनकी बाइक छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...