अनुपम और कविता बने बेस्ट एथलीट
अरुणाआसफ अली सरकारी काॅलेज शुरू हुई दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। इस मौके पर कालका विधायक लतिका शर्मा ने खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थीयों को बधाई दी। खेल-कूद के माध्यम से विद्यार्थीयों को ज्यादा आगे लेकर जाना है, ताकि हमारे शहर का नाम रोशन हो सके। अगले वर्ष होने वाली वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समय तक हमारी कोशिश रहेगी कि ग्रांउड स्टेडियम में तब्दील हो चुका होगा। इस दौरान आयोजित की गई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी लतिका शर्मा ने आनंद लिया। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग दोनों में काॅलेज स्टाफ विजयी रहा। छात्रों में बेस्ट एथलीट बीए द्वितीय वर्ष के अनुपम कुमार को एंव छात्राओं में बेस्ट एथलीट बीए प्रथम की कविता कुमारी को चुना गया। वीरवार को 800 मीटर लड़कियों की रेस में खेमा देवी को पहला, कुसूम को दूसरा तथा कविता ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नान टीचिंग स्टाफ की 100 मीटर रेस में कुलप्रसाद प्रथम, रविन्द्र सिंह द्वितीय, जसबीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों के डिस्कश थ्रो में अनूपम कुमार प्रथम, सुरेश कुमार द्वितीय, बलविन्द्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। लउकों की शार्टपूट में सूरेश कुमार प्रथम, हरकिरत द्वितीय, राशीद तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर रेस में अनूपम कुमार प्रथम, जोरावर सिंह द्वितीय, प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर रेस में कविता प्रथम, खेमा द्वितीय, कुलविन्द्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में शुभम प्रथम, रोहित द्वितीय, हसन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में हरकिरत प्रथम, रनवीर द्वितीय, बलविन्दर तीसरे स्थान पर रहे।
विजयी स्टूडेंट्स को विधायक ने सम्मानित किया।