पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधेरे का लाभ उठाकर चोरों ने तीन भैंसें चुराई

अंधेरे का लाभ उठाकर चोरों ने तीन भैंसें चुराई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवभैरो की सैर में चोर अंधेरे का लाभ उठाते हुए तबेले में बंधी तीन भैंसों को चुरा ले गए। सुबह जब भैंस के मालिक देवेन्द्र ने देखा तो तबेला खाली था। ऐसे में उसने भैंस को इधर उधर तलाश करने की कोशिस भी की लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हो सका। इसी तरह टीपरा में भी दो भैंस चोरी होने की बात सामने रही है। भैरो की सैर में चोरों ने देवेन्द्र के तबेला से भैंस चुरा ली और भैंस को लेकर फरार हो गए। भैंस चोरी के पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केश दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भैंस चोरी के मामले सामने आने के बाद तबेलों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसी भी चर्चाएं होने लगी हैं। गांव के वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि गांव की गलियां शाम ढलने के साथ ही अंधेरा में डूब जाती हैं। क्योंकि गांव की गलियों में स्ट्रीट लाईटें नहीं जलती हैं। रातभर अंधेरा रहने के कारण चोर भी इसका लाभ उठा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...