रंजिश के चलते कारिंदे का कत्ल
क्राइम रिपोर्टर | पंचकूला / पिंजौर
पिंजौरके गांव कीरतपुर के साथ लगते हाईवे के किनारे खुले शराब के ठेके पर कारिंदे का मर्डर हुआ। कारिंदे के सिर पर तेजधार हथियार और ईंटों से वार किया गया है। ठेके का कैश भी लूट लिया गया है। यह वारदात पिंजौर-नालागढ़ हाईवे-21 पर गांव कीरतपुर के पुल के पास ठेके पर हुई है। इस ठेके पर सोमवार रात कारिंदा 45 साल का धीरज कुमार था। इस ठेके का ठेकेदार हरबंस सिहं है। मंगलवार सुबह हरबंस ठेके पर आया। उसने कार का हॉर्न बजाया, लेकिन धीरज नहीं आया तो हरबंस ठेके के पास गया। ठेके के गेट अंदर से लॉक खुला था। अंदर धीरज खून से लथपथ हालात में यहां पड़ा था।
{ठेकेदार ने पकड़वाए थे अवैध शराब बेचने वाले
{पुलिस इसीलिए रंजिश के एंगल से करेगी जांच
अवैध तस्करी करने वालों पर शक| इसएरिया में अवैध शराब की तस्करी करने वाले माफिया का बोलबाला है। कुछ दिन पहले ही ठेकेदार ने कुछ लोगों को पुलिस के हाथों को पकड़वाया भी था। इसलिए पुलिस इस मामले में अवैध तस्करी गैंग और रंजिशन मर्डर को लेकर भी जांच कर रही है। वहीं डीसीपी ने इस मामले में सीआईए और क्राइम ब्रांच को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
ये मिले हैं सबूत| फोरेंसिकटीम ने यहां से कई सबूतों को जुटाया है। एक ईंट पर लगे बाल मिले हैं। इसके अलावा यहां दरवाजे से भी ब्लड के कुछ निशान मिले हैं। उन्हें भी उठाया गया है, क्योंकि पुलिस को शक है कि कहीं हाथापाई में दूसरे व्यक्ति को भी चोट लगी हो।
जहां पर मर्डर हुआ वहां से 100 मीटर से भी कम दूरी पर हाईवे के किनारे पर ही एक अगस्त 2013 को डबल मर्डर हो चुका है। चरनिया के पास आरोपी सूरज बहादुर ने अपनी प|ी समेत मासूम बेटी की हत्या कर उन्हें बेड के बाॅक्स में डाल दिया था। इसके अलावा १६ दिसंबर २०११ को इसी रोड पर गांव सुखोमाजरी के पास हाईवे की पुली के नीचे एक महिला के गले में टायर डालकर आग से झुलसता शव पुलिस को बरामद हुआ था।
सूचना मिलने के बाद पंचकूला के डीसीपी ने मौके का दौरा किया और फॉरेंसिक टीम ने कुछ सैंपलों को मौके से उठाया है। वहीं पिंजौर थाने के एडिशनल एसएचओ मांगे राम ने बताया कि हरबंस के बयान पर पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज किया है। रजिंश के एंगल से जांच की जा रही है।