फिल्म अकादमी के लिए जमीन दे सरकार: बेरी
हरियाणाकी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए बाॅलीवुड अभिनेता पंकज बेरी ने अपना हाथ बढ़ाया है और हरियाणा में फिल्म अकादमी खोलने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जमीन देने की मांग की है। बाॅलीवुड अभिनेता पंकज बेरी ने इसी संबध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए समय की मांग की है। ताकि वह सारी बातें खुलकर उनके साथ कर हरियाणा प्रदेश में उभरती हुई प्रतिभाएं आगे लाने के लिए कदम बढ़ा सके। अभिनेता पंकज बेरी पिंजौर शहर के रहने वाले हैं और पिछले ढाई दशक से बाॅलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमा चुके हैं और कई पंजाबी, हिंदी फिल्मों और सभी हिंदी चैनलों पर उनके हजारों सीरियल चुके हैं जिनमें कई सीरियल चैनलों पर भी रहे हैं। इस बारे में संवाददाता से बातचीत के दौरान अभिनेता पंकज बेरी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने बाॅलीवुड के प्रसिद्व अभिनेता धर्मेंद्र को हरियाणा पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को चहिए था कि हरियाणा के ही बाॅलीवुड स्टार को पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेस्डर बनाया जाना चहिए था, जबकि अभिनेता धर्मेंद्र का हरियाणा से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। अभिनेता पंकज बेरी का कहना है कि देश ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में पंजाबी फिल्मों, गानों का नाम चमक चुका है जबकि बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी पंजाबियों ने अपने राज्य का नाम रोशन कर रखा है। वहीं दूसरी और हरियाणा की संस्कृति और परपंरा को बाॅलीवुड सहित चैनलों पर भी काफी पीछे कर रखा है।
खेलकूद के अलावा मनोरंजन की दूनिया में हरियाणा का नाम कहीं भी नहीं है और वह हरियाणा प्रदेश को आगे लाने के उदेश्य से हरियाणा की भूमि में फिल्म अकादमी खोलना चहाते है और वह इसी विषय पर जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे और इस संबध में उनसे बातचीत भी करेंगे।