देवाशीष मिस्टर, तान्या मिस डीएवी का ताज
डीएवीसूरजपुर के छात्रों ने आज फेयरवल पार्टी में अपने सीनियर 12वीं काॅर्मस एवं साइंस के छात्रों को भावभीनी विदाई दी। हवन, तिलक एवं दीप प्रज्जवल के द्वारा शुरू हुए विदाई समारोह में जहॉ सीनियर छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। जूनियर ग्यारवीं काॅर्मस एवं साइंस के छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों के लिए अनेकानेक आर्कषक एंव रंगबिरंगे पहलुओं से सजे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने भंगड़ा, लोकनृत्य एंव सांस्कृतिक रंगों से सजावट के माध्यम से जहॉ पांडाल में आर्कषण के रंग भरे तो वहीं उनके द्वारा प्रस्तुत कविताओं एंव प्रस्तुतियों ने सीनियर छात्रों की आंखे नम कर दी। वहीं सीनियर छात्रों ने भी अपने शिक्षकों एंव जूनियर छात्रों के सम्मान में बेहद खूबसूरत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित प्राचार्या डाॅ. ममता गोयल ने छात्रों को अपने शुभाशीष में कहा कि विद्यालय से जुड़ी अनेकानेक स्वर्णिम यादें छात्रों को जीवन पर्यन्त केवल निरंतर आगे बढ़ते रहने का उत्साह प्रदान करें बल्कि परायणता, प्रेम और सदभाव का जो बीज छात्रों के अन्त:करण में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा रोपा गया है वह निरन्तर प्रफुल्लत होकर उन्हे सफलता के मार्ग पर प्रशस्त करता रहे।
इस अवसर पर रैंप वॉक एवं प्रश्नोतरी के अनेकानेक पड़ावों को सफलता पूर्वक पार करते हुए देवाशीष गुलाटी मिस्टर डीएवी, तान्य शर्मा मिस डीएवी, अंकित मेहरा मिस्टर जोवियल, भावनी भटट मिस विवासियस, निखिल ठाकुर वरस्टाईल, अक्षिता सिंह मिस वरस्टाईल, केश शर्मा मिस्टर वायब्रेंट, योगिता चौधरी मिस फिएस्टी, भृगु बख्शी मिस्टर एलीगेट और दीक्षा शर्मा ग्रैसियस चुनी गई।
काॅमर्स एवं साइंस के स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर्स को विदाई दी।