पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनेलो नेताओं ने बैठक में उठाया एचएमटी की मुद्दा

इनेलो नेताओं ने बैठक में उठाया एचएमटी की मुद्दा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उतरभारत की लाइफ लाइन मानी जाने वाली एचएमटी जिसने अभी तक लाखों लोगों के घरा में चूल्हा जलाए रखा और लाखो लोगो का भविष्य बनाया है। लेकिन जैसे जैसे टेक्नोलॉजी ने पैर पसारने शुरू कर दिए एचएमटी उतर भारत की जगह पिंजौर आसपास क्षेत्र के करीब 60 किलोमीटर के लिए वरदान बनकर रह गई। लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते इसके हालात बिगडऩे से अब तो एचएमटी के कर्मियो की भी भुखमरी की नौबत चुकी है वेंटीलेटर पर चल रही एचएमटी को बचाने में केन्द्र प्रदेश की भाजपा सरकार भी विफल नजर रही है। यह बात शनिवार को इनेलो के प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य महावीर चहल ने पिंजौर में इनेलो की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि वो पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के माध्यम से एचएमटी के मुद्दे को इनेलो के सासंद दुष्यंत चौटाला के पास लेकर जाएंगे। ताकि सासंद चौटाला संसद में इसको जोर शोर से उठाए। जरनैल सिंह ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में मुद्दा को अहम रूप से उठाकर चुनाव लड़ा था और क्षेत्र वासियों के साथ वादा किया था किम सरकार बनने के बाद वो सबसे पहले इसे पूरा करवाएंगे। एचएमटी के हालात ठीक करने का और दूसरा सुरजपूर से सुखोमाजरी तक बाईपास बनवाकर पिंजौर में जाम की समस्या को हल करवाने का परन्तु केन्द्र और प्रदेश सरकार दोनों इससे पल्ला झांड़ती नजर रही है।

खबरें और भी हैं...