पिंजौर की आबादी के साथ झुग्गी बस्तियां बनी परेशानी का सबब
पिंजौर की आबादी के साथ झुग्गी बस्तियां बनी परेशानी का सबब
सिटी रिपाेर्टर| पिंजौर
पिंजौर क्षेत्र की घनी आबादी के साथ ही प्राइवेट भूमि पर झुग्गी बस्तियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिंजौर की बिटना कालोनी, मॉडल टॉऊन और विश्वकर्मा काॅलोनी में कई स्थानों पर बिना सुविधाओं के निजि प्लॉटों पर झुग्गियों को बने हुए देखा जा सकता है। बिटना काॅलोनी स्थित गुरूद्वारा के पीछे की ओर वन कॉम्प्लेक्स की भूमि के साथ-साथ, मॉडल टाऊन आदि में झुग्गियों को देखा जा सकता है। यह है कि किसी व्यक्ति द्वारा अपने प्लॉट में किराय पर दर्जनों झुग्गियों को बनवा दिया जाता है। परिणामस्वरूप उक्त झुग्गी वासी मजबूरन पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटककर दूषित जल ढोने को विवश हो जाते हैं। पिंजौर बिटना कालोनी निवासी राकेश कुमार, राजकुमार, रिंकू आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि एक झुग्गी बनने के बाद एक ही स्थान पर दर्जनों झुग्गियां बना देने के कारण गंदगी का माहौल अधिक पैदा होता है जिससे कभी भी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।